कोटद्वार-पौड़ी

सिख समुदाय ने शहर में निकाली शोभायात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

गुरुद्वारा में सबद-कीर्तन कर विश्व शांति के लिए की गई कामना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
गुरु गोविंद सिंह देव के जन्मदिवस से पूर्व गुरुद्वारा सिंह सभा गोविंदनगर की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में सबद-कीर्तन कर विश्व शांति के लिए कामना की।
गुरुवार सुबह गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन के उपरांत नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोविंदनगर से होते हुए स्टेशन रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग से होते हुए वापस गोविंदनगर में पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। गुरु ग्रंथ साहित की शोभायात्रा को मनमोहक तरीके से सजाया गया था। घोड़े पर सवार पंच प्यारों ने शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभायत्रा के दौरान सिख समुदाय के युवकों ने शारीरिक दक्षता के साथ कई करतब भी दिखाए। गुरुद्वारा के सदस्यों ने बताया कि इससे पूर्व गुरुद्वारा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिख समुदाय के लोगों ने समाज हित में गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल भोला, गुरुद्वारा प्रधान देवेंद्र भाटिया, अश्वनी भाटिया, गोल्डी भाटिया, मुकेश मल्होत्रा, गौरव भाटिया, सरदार बलविंदर, विनय भाटिया आदि मौजूद रहे।

मंत्री के ओएसडी पर लगाया अभद्रता का अरोप
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सदस्यों ने शोभायात्रा के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के ओएसडी व पार्षद कुलदीप रावत पर सिख समुदाय के लोगों से अभद्रता करने का अरोप लगााया है। कहा कि शोभा यात्रा के दौरान ओएसडी ने वन मंत्री का नाम लेते हुए सिख समुदाय के लोगों को धमकाने का कार्य किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने ओएसडी को समझाते हुए मामला शांत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!