सिमली महिला बेस अस्पताल में अब सातों दिन होंगे अल्ट्रासाउंड

Spread the love

कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल में अब पूरे सप्ताह अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर रेडियोलॉजिस्ट मरीजों और गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करेंगे।
अस्पताल में पहले यह सुविधा सप्ताह में केवल तीन दिन उपलब्ध थी। इससे थराली, नारायणबगड़, देवाल, गैरसैंण सहित दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को कई बार रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से वापस या हायर सेंटर जाना पड़ता था। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दो साल से बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला खुलवाया। अब सीएमओ चमोली डॉ. राजीव सिंह पाल ने रेडियोलॉजिस्ट गौरव शाह को अस्पताल में पूर्ण रूप से तैनात किया गया है। सीएमओ डॉ. पाल ने बताया कि सिमली में अल्ट्रासाउंड की बेहतर सुविधाओं के लिए चिकित्सक की तैनाती की गई है।
स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी
कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों ने एसओपी जारी की है। रात में मरीजों के तीमारदारों की ओर से चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता के मामले बढ़ रहे थे। जनसंपर्क अधिकारी अमर लाल नथवाल ने बताया कि ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार रात्रि को अस्पताल में ऐसा ही एक मामला आया। इसमें आपातकालीन सेवाओं के दौरान विवाद हो गया था। किसी तरह यह मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *