दुगड्डा में हुआ सीता स्वयंवर का मंचन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री रामलीला कमेटी दुगड्डा की ओर से दुगड्डा में आयोजित रामलीला में चतुर्थ दिवस पर सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। लीला के प्रारंभ में कृष्ण-सुदामा की मनमोहक झांकी का मंचन किया गया।
तत्पश्चात लीला में राजा जनक का स्वयंवर के लिए जनकपुरी पहुंच रहे राजाओं की व्यवस्था करने के लिए अपने मंत्रियों को कहना से मुनि विश्वमित्र का राम व लक्ष्मण को लेकर पहुंचना, राम लक्ष्मण का जनकपुरी भ्रमण, सीता का सहेलियों के साथ देवी पूजन को आना, जनक दरबार में राजा महाराजाओं का प्रवेश करना, स्वयंवर में रावण-बाणासुर संवाद, सभी राजाओं का धनुष तोड़ने में विफल रहना, राजा जनक की व्याकुलता बढ़ना, राम द्वारा धनुष तोड़ना, सीता का राम को जयमाला पहनाना और परशुराम-लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के दमदार अभिनय ने ठंड में भी दर्शकों को बांधे रखा। रामलीला संचालन में नितेश ठाकुर, संजीव कोटनाला, प्रदीप बडोला, राहुल जैन आौर अनूप गुप्ता ने भी सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *