सिटी बस संचालन की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र में सिटी बस संचालन की मांग को लेकर उत्तराखंड विकास समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से भेजे ज्ञापन में परिवहन निगम को सिटी बस संचालन के आदेश देने की मांग की।


समिति ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में कार्यरत कर्मचारी ने दूरभाष पर सूचना दी कि कोटद्वार डिपो के एआरएम के अनुसार बसों को पहाड़ में लगाने के कारण सिटी बस संचालन संभव नहीं है। समिति ने इस तर्क पर नाराजगी जताते हुए इसे जनहित के विपरीत बताया और परिवहन निगम के स्तर से सिटी बस संचालन सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *