स्मार्ट सिटी के कार्य को समयबद्ध ढंग से समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभा कक्ष में देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्य को समयबद्ध ढंग से समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मिनी प्रोजेक्ट का माइक्रो लेबल पर समीक्षा के लिए जल्द बैठक बुला ली जाए। देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत स्मार्ट रोड, स्मार्ट टायलेट, वाटर ए.टी.एम. सीवर लाईन का अपग्रेडेशन मल्टी यूटीलिटी डक, स्मार्ट स्कूल इत्यादि के कार्य होने हैं। इस प्रोजेक्ट में देहरादून इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल सिस्टम का भी सहारा लिया जायेगा। वाटर सप्लाई और ड्रेनेज प्रबन्ध के लिए आगामी समीक्षा बैठक में कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सी.ई.ओ. देहरादून स्मार्ट सिटी, वी.सी.एम.डी.डी.ए. रणवीर सिंह चैहान इत्यादि अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *