एसएमजेएन कलेज के छात्रों ने पीएम मोदी से सीखे परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स

Spread the love

हरिद्वार। एसएमजेएन कलेज में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्र छात्राओं को परीक्षा के तनाव से बचाने के लिए आयोजित लाईव कार्यक्रम का कालेज के सभागार में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छात्र छात्राओं को परीक्षा में तनाव से मुक्ति के लिए टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा पर चर्चा को लेकर यह कार्यक्रम ऐसे समय हुआ जब बोर्ड की परीक्षा होने वाली है। परीक्षा को लेकर छात्रों में तनाव है। पीएम मोदी इससे पहले छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए एक्जाम वारियर्स नाम से एक किताब भी लिख चुके है।
कलेज के प्राचार्य डा़सुनील कुमार बत्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये सुझावों को अमल में लाकर अवश्य ही कामयाबी प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में कलेज के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के परीक्षा में तनाव से मुक्ति के सम्बन्ध् में दिये गये सुझावों का लाभ उठाया। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अर्शिका एवं छात्र विशाल बन्सल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा दिए गए टिप्स को छात्र छात्राओं को सारांश रुप से बताया़
इस अवसर पर डा़संजय माहेश्वरी, डाज़ेसी आर्य, अंकित अग्रवाल, वैभव बत्रा, डा़ पूर्णिमा सुन्दरियाल, कु़नेहा गुप्ता, डा़आशा शर्मा, रिचा मनोचा, डा़सरस्वती पाठक, रिंकल गोयल, डा़विजय शर्मा, विनीत सक्सेना, पुनीता शर्मा, प्रिंस श्रोत्रिय, डा़आशा शर्मा, डा़लता शर्मा, डा़सरोज शर्मा, डा़अमिता मल्होत्रा, डा.रजनी सिंघल, अन्तिम त्यागी, डा़पदमावती तनेजा, डा़मोना शर्मा, डा़विनीता चौहान, डा़सुगंधा वर्मा, डा़रेणु सिंह सहित कलेज के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *