कोटद्वार-पौड़ी

समाज को भगवान राम के विचारों पर चलने की आवश्यकता : राणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा में महिला रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने समाज से भगवान राम के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
लोककला सांस्कृतिक समिति मानपुर, महिला रामलीला कमेटी कण्वनगरी कोटद्वार के सौजन्य से दुगड्डा में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। राम लीला मंचन के 5वें दिन प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने
मुख्य अतिथि से रूप में प्रतिभाग किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वह पहली बार महिला पात्रों को रामलीला का मंचन करते हुए देख रहे हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कांधे से कांधा मिलाकर चल रही
हैं। कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शो का अनुकरण करना चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान, सभासद आशा देवी, अशोक गोयल, बृजमोहन उनियाल, विक्रम गुसांई,
संजय अग्रवाल, अन्जुल शर्मा, जितेन्द्र खर्कवाल एवं बड़ी संख्या मे दर्शक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!