सोमवती अमावस्या का स्नान 20 को होगा

Spread the love

हरिद्वार। महाशिवरात्रि और 20 फरवरी को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर जीआरपी पुलिस को अधिकारियों ने ब्रीफ किया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने कहा कि पुलिसकर्मी अनुशासित होकर अपनी ड्यूटी करेंगे। ड्यूटियां दो पालियों में लगाई गई हैं, कोई भी पुलिस कर्मी अपना ड्यूटी स्थान तभी छोडेघ् जब तक इस स्थान पर दूसरा पुलिस कर्मी न आ जाए। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारी आने-जाने वाली ट्रेनों का चार्ट अपने पास रखेंगे। स्टेशन परिसर में ड्यूटी पर लगे पुलिस बल पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का कार्य भी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *