सीएम घोषणाओं के कार्यों का जल्द हो निस्तारण, कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए

Spread the love

 

अल्मोड़ा। जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों के संबंध में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें डीएम विनीत तोमर ने समस्त घोषणाओं के कार्यों का निस्तारण समय पर करने निर्देश अधिकारियों को दिये। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार मे आयोजित बैठक में डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियो को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जो समय अवधि निर्धारित की गई है उसी के अंतर्गत सभी विकास कार्य किये जाए। इसके अलावा उन्होंने कार्य में किसी प्रकार कि लापरवाही न बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखे कि किये गये कार्य की प्रगति रिपोर्ट और व्यय धनराशि रिपोर्ट डीएम कार्यालय को समय से भेजी जाए। वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों में तेजी समेत जिन विभागों में मुख्यमंत्री घोषणाएं शासन स्तर पर लंबित है। उनके घोषणाओं के लिये शासन को समय-समय पर पत्राचार किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल, चिकित्सा, संस्ति, सिंचाई, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, जल संस्थान, विद्युत, पर्यटन, बाल विकास, शहरी विकास, उद्यान विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के वर्तमान में किये गये कार्यों की क्रमवार समीक्षा की और निर्देश दिये अपने अपने स्तर के सभी कार्यों को समय से किया जाए। यहां एडीएम सीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *