उत्तराखंड

नई टिहरी में 18 जून को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई टिहरी। आगामी 18 जून को सुबह 8 से 12 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद टिहरी गढ़वाल में वृहत स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला जज योगेश कुमार गुप्ता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीनियर सिविल जल आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि इस दिन सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण मिलकर जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। अभियान के दौरान स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाने का काम भी किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत जनपद के सभी विद्यालय, सभी ब्लाक, नगर पंचायतों, मंदिर समितियों, व्यापार संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनमानस को सम्मिलित होने का आह्वान किया जा रहा है। कार्यक्रम का आरंभ एक स्वच्छता शपथ के साथ किया जाएगा। जिसके बाद 12 बजे तक निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इससे पूर्व आगामी 12 एवं 13 जून को विद्यालयों में स्वच्छता विषय पर ड्राइंग एवं स्लोगन राइटिंग कंपटीशन भी आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को जिला जज के हाथों पुरस्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान में आर 4 पर जोर रहेगा। जिसके तहत आर 1 अर्थात रिफयूज के तहत पलीथिन और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग न करने व न करने देने पर रहेगा। आर 2 अर्थात रिडयूज के तहत इन वस्तुओं को प्रयोग कम करने पर फोकस किया जायेगा। आर 3 अर्थात देंकने के बजाय कचरे का रियूज किये जाने का संदेश दिया जायेगा और आर 4 अर्थात रिसाइकल के तहत बेकार व अनुप्रयोगी वस्तुओं को यहां-वहां देंकने के बजाय उनको रिसाइकल के लिए देने का काम करने पर जोर दिया जायेगा। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण, पलीथिन और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचने के उपायों को बताने, गीले व सुखे कूड़े के निस्तारण की विधियों से अवगत कराने व कूड़े-करकट को निस्तारण के लिए देने व पानी के स्रोतों पर न देंकने को लेकर अपील की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!