तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नजीबाबाद रोड पर सूर्या नगर के समीप एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
झंडाचौक निवासी हर्षित बिश्नोई शुक्रवार रात 9:00 बजे के करीब स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सूर्या नगर के समीप गली से निकलकर जैसे वह नेशनल हाईवे पर पहुंचा। तभी बाजार की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे हर्षित घायल हो गया। वहां से गुजर लोगों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में अभी दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *