कोटद्वार-पौड़ी

खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा : बिष्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

खेल प्रतियोगिताओं में रियांश, आध्या व कार्तिक अव्वल
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है। शिक्षा के साथ खेलों का भी मानवीय जीवन में अहम योगदान है। खेलों से सहनशीलता और अनुशासन बढ़ता है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में नर्सरी कक्षा में रियांश जोशी प्रथम, आध्या द्वितीय एवं कार्तिक पंवार तृतीय रहे। एलकेजी कक्षा में आरूष, नैना, दर्श, भूमिका, शिवाय व दिव्या अव्वल स्थान पर रहे। यूकेजी कक्षा में रूद्रांश, प्रज्ञा, आरव, अवनी भंडारी, आदित्य, अधीरा पालीवाल ने बाजी मारी। इस मौके पर अभिभावकों के बीच भी प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें अभिभावकों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!