एसएसपी ने 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने जिले के 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए चुनौतियों व जिम्मेदारियों के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
उत्तराखण्ड़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष), पीएसी/आईआरबी (पुरुष) तथा फायरमैन (पुरुष/महिला) की भर्ती परीक्षा में जनपद पौड़ी गढ़वाल से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से फिजीकल एवं लिखित परीक्षा में चयनित होने के उपरान्त चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण में कुल 90 पुरुष/महिला अभ्यर्थी सफल हुये। जिनमें से 44 जनपदीय पुलिस (पुरुष), 07 (पुरुष) फायरमैन व 16 (महिला) फायरमैन कुल 67 (पुरुष/ महिला) अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस लाईन पौड़ी में ज्वाइन किया गया। इस मौके पर एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि पुलिसकर्मी का जीवन जिम्मेदारियों से भरा व चुनौतिपूर्ण होता है। एक पुलिसकर्मी का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। जनता को सुरक्षा का भाव प्रदान करते हुए, जनता के दर्द को अपना दर्द समझ कर, समाज में जनता के साथ मधुर व्यवहार रखना, उनके प्रति जिम्मेदारी समझना एक पुलिसकर्मी की विशिष्ट पहचान बनाना ही एक मर्यादित पुलिसकर्मी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *