एसएसपी ने लगाई सीओ के पेशकारों को फटकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले के क्षेत्राधिकारियों व उनके पेशकारों के साथ वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में एसएसपी ने विभिन्न मामलों के आरोप पत्र, अंतिम रिपोर्ट समय से सीओ कार्यालय व कोर्ट में समय से नहीं भेजने पर नाराजगी जताई। एसएसपी ने सीएम हेल्प लाईन, मानवाधिकार, सेवा का अधिकार, सूचना अधिकार व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि समय से आरोप पत्र नहीं भेजने पर सीओ के पेशकारों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि 1 अप्रैल से विवेचनाओं में आरोप पत्र और ई-फाईलिंग से संबंधित दस्तावेज स्कैन करके ही अभियोजन कार्यालय समय से भेजे जाएंगे। समय से आरोप पत्र प्रेषित नहीं करने पर सीओ के पेशकारों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। एसएसपी ने साफ कहा कि विभिन्न लंबित विभागीय व प्रारंभिक जांचों को अनावश्यक लंबित ना रखा जाए। बैठक में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी कोर्ट से प्राप्त समन, वारंटों की तामील समय से कराकर कोर्ट को अवगत कराने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *