बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जन समस्याएं, दी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर ब्लाक मुख्यालय एकेश्वर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल विकास, उद्यान, पशु पालन स्वास्थ्य शिक्षा राजस्व आदि विभागों के स्टाल लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज नौगवाखाल के छात्रों एवं शैलजा सांस्कृतिक समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के प्रतिनिधि राय सिंह नेगी एवं खंड विकास अधिकारी योगेंद्र नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राय सिंह नेगी ने सरकार के एक साल पूर्ण होने पर एकेश्वर ब्लाक के लिए एक वर्ष में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि पेयजल के लिए भूमिया डांग पैंपिंग योजना के तहत 25 करोड़ 1 लाख 32 हजार तथा नौगाव पैंपिग योजना के लिए 14 करोड़ 35 लाख 38 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई। जिससे 52 ग्राम सभाएं लाभान्वित हो रही है। वहीं माध्यमिक, प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा के लिए महाराज द्वारा क्रमश: 1 करोड़ 94 लाख, 36 लाख, 2 करोड़ 92 लाख की धनराशि प्रदान की गई। जिला योजनाओं में 14 कार्यों के लिए 93 लाख वितरित किए गए। पंचायती राज द्वारा ग्राम्य विकास के लिए 52 कार्य के लिए 40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए गए। लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से 65 लाख की धनराशि स्वीकृत किए गए। शिविर में ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी भाजपा की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुषमा नेगी, सदस्य जिला पंचायत कोटा सीमा सजवान, आरती नेगी, प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज पोखरियाल, उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार सहित अनेक विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सुंदरियाल, यतेंद्र मोहन धस्माना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *