उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी निर्मल पंडित को 25वीं पुण्यतिथि पर किया गया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारी स्व़ निर्मल पंडित को 25वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने याद किया। इस दौरान शहीद स्मारक में एक कार्यक्रम आयोजित कर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। मंगलवार को रामलीला मैदान के समीप शहीद स्मारक में विभिन्न संगठनों के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान लोगों ने उनकी मूर्ति में पुष्प अर्पित कर अपन विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्व़ पंडित को प्रखर आंदोलनकारी व राज्य का हित चिंतक बताते हुए उनके कामों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वे अलग राज्य के लिए संघर्ष करते रहे। कहा कि स्व़ पंडित ने शराब के ठेकों के विरोध में 27मार्च 1998 को आत्म दाह कर लिया था। इसके बाद 16मई को 1998में उनका उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे चिटगल से जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए। काल के क्रूर प्रहार ने एक होनहार नेता को राज्य गठन से पहले ही हमसे छीन लिया। संचालन जुगल किशोर पांडेय ने किया।
ये रहे मौजूदरू यहां नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, डीएन भट्ट, डीएस भंडारी, गिरधर सिंह बिष्ट, महेश मखौलिया, बुद्घिबल्लभ भट्ट, विप्लव भट्ट, जितेंद्र वल्दिया, मनोज जोशी, जावेद खान, सूरज गिरी, राजेंद्र खनका, दीपा जोशी, सुशीला नागी, चंचल भंडारी, कैलाश कुमार, लक्ष्मीदत्त तिवारी, राजेंद्र देवलाल, गजेंद्र बोरा, अक्षय शाह ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!