राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने 9 दिव्यांगों को व्हीलचेयर दी

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से नंदा देवी महोत्सव में विधिक जागरूकता स्टल लगाया गया। शिविर में लोगों को कानूनी जानकारियां देने के साथ ही निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। वहीं शिविर में हाईकोर्ट के न्यायमूर्तियों की ओर से जरूरतमंदों को व्हीलचेयर समेत अन्य सामग्री बांटी गई। बुधवार को हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी की ओर से निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्त किया गया। इस दौरान 9 दिव्यांगों को निरूशुल्क व्हीलचेयर वितरित की गई। पांच लोगों को बैसाखी तथा करीब 450 व्यक्तियों को निरूशुल्क कानूनी पुस्तकों का भी वितरण किया गया। साथ ही 45 व्यक्तियों को पैनल अधिवक्ता की ओर से निरूशुल्क कानूनी सलाह दी गई। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, विशेष कार्य अधिकारी सैयद, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सहदेव सिंह, उच्च न्यायालय के निबंधक समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *