कोटद्वार-पौड़ी

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया सिडकुल क्षेत्र में कंपनियों का औचक निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

महिलाओं की सुरक्षा को सभी कंपनियों में बने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ रू ज्योति
रुद्रपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने सिडकुल क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंपनियों में जाकर कार्य कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। कुछ कंपनियों में विशाखा गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर उन्होंने कंपनियों को सख्त हिदायत देते हुए कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इसकी तत्काल सूचना देने को भी कहा। रविवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह ने कंपनियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं दिखीं। उन्हें विशाखा गाइडलाइन आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व कानूनों की जानकारी दी। साथ ही कंपनियों को अपने परिसर में आवश्यक रूप से आपातकालीन नंबर, महिला हेल्पलाइन आदि नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी महिला के साथ कोई उत्पीड़न, शोषण या कार्य के दौरान बुरा बर्ताव होता है तो वह आपातकालीन नंबरों पर फोन कर शिकायत कर सके। उन्होंने सभी कंपनी में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन करने के साथ ही समय-समय पर बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही रजिस्टर मेंटेन करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं को उनके अधिकारों की भी जानकारी दें। अगर महिलाओं को काउंसिलिंग की जरूरत हो तो वह भी कराएं। इस दौरान कंपनियों के प्रबंधन व एचआर हेड मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!