Uncategorized

स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा रैली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। अपने 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी रुद्रप्रयाग द्वारा मुख्य बाजार में तिरंगा रैली निकाली गई। इस मौके पर उन्होंने ध्वजगीत एवं वंदे मातरम गान के साथ मार्च किया। कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस की मजबूती पर जोर दिया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जबकि सभी कांग्रेसी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष के साथ आपस में सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ तिराहे पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं पीसीसी सदस्य वीरेंद्र बुटोला, जखोली ब्लॉक के प्रमुख प्रदीप थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पीसीसी सदस्य जेपीएस कठैत, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, हरीश गुसाईं, गोकुल टम्टा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश्वरी देवी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि दीपा देवी, गीता मलासी, नगर अध्यक्ष गोल्डी राणा, महामंत्री महावीर रौथाण, नरेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष मनोहर रावत, प्रदेश सेवादल के प्रदेश महामंत्री दिनेश ममगाईं, सेवादल सोशल मीडिया के प्रदेश महामंत्री धनराज बंगारी, संगठन मंत्री वीरेंद्र राणा, प्रमोद गुसाईं, सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर रौथाण, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट, श्रम प्रकोष्ट के अध्यक्ष बलबीर सिंह नेगी, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, माधों सिंह नेगी, उमा कैंतुरा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सुरेश चन्द्र, मलकराज, इंटक के जिलाध्यक्ष राजेश थपलियाल, मगनानंद भट्ट, नीरज कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!