सीएम त्वरित कार्रवाई टीम ने किया जन समस्याओं का निस्तारण

रुद्रप्रयाग। विकास खंड ऊखीमठ के खाट गांव में मुख्यमंत्री त्वरित कार्रवाई टीम द्वारा दर्ज जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। गांव पहुंची टीम ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल दर्ज 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष तीन शिकायतों को प्रशासनिक व वित्तीय प्रकरणों के चलते संबंधित विभागों को भेजा गया। गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खाट में पहुंची टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, उरेड़ा, विद्युत, खाद्यान, उद्यान, स्वास्थ्य, बैंकिंग, आधार सेवा, ग्राम्य विकास आदि विभागों से आधारित समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई पत्र संबंधित विभागों को प्रेषित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय प्रतिनिधि अभिलाष सेमवाल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, खंड विकास अधिकारी दिनेश मैठाणी, खाट गांव के प्रधान योगेंद्र प्रसाद तिवारी, अर्जुन कुर्मांचली, पशुपतिनाथ, हेमचंद्र, मस्तराम, प्रेम सिंह, मनोज सिंह, दीवान सिंह, जयश्री देवा, प्रेमा देवी,योगिता देवी, उर्मिला देवी सहित अनेक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *