ज्वालापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव

Spread the love

हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष बुधवार को आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ। काफी देर तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला करते रहे और अफरातफरी मची रही। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में दो पक्षों के बीच काफी पुरानी रंजिश चली आ रही है। कई बार मारपीट और पथराव हो चुका है। दो महीने पहले भी दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। पथराव से कई लोग घायल हुए थे और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई थी। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमें दर्ज किए थे। बुधवार को दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष करीब आधा घंटे तक एक दूसरे पर पथराव करते रहे। जिससे कई लोग घायल हो गए। राहगीरों में अफरा तफरी मच रही। पड़ोसी अपने घरों में कैद रहे। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते पथराव की जानकारी मिली है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *