उत्तराखंड

बच्चों को सुनाई सैनिकों की शौर्य गाथा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कलेज में एनसीसी शाखा इकाई के तत्वाधान में विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स समेत शिक्षकों ने सेना के वीर जवानों के श्रेष्ठ पराक्रम और शौर्य गाथाओं पर प्रकाश डाला। शुक्रवार को प्रवक्ता मुकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पश्चिमी पाकिस्तान द्वारा पूर्वी पाकिस्तान की बांग्ला संस्ति और भाषा को खत्म करने का जो प्रयास किया जा रहा था। उसके विरोध में शेख मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में पश्चिमी पाकिस्तान के खिलाफ जन विद्रोह उठ खड़ा हो गया। भारत ने प्रदत्त भौतिक सहायता और नैतिक समर्थन के कारण पश्चिमी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। इसी का परिणाम रहा कि पाकिस्तान की फौज के नब्बे हजार से अधिक सैनिकों को भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण करना पड़ा। वहीं, छात्र हरमीत रंधावा ने बताया कि भारतीय सैन्य शक्ति विश्व में अपने पराक्रम को बेहतर बनाए हुए है। दुश्मन देशों को आज आंतकवाद, नशा घुसपैठ आदि का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने युद्घ के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए सेना के पराक्रम पर प्रकाश डाला। यहां एनसीसी अधिकारी मेजर मुनीशकांत शर्मा, रोशन लाल वर्मा, महेश चंद्र आर्य, दीपक शर्मा, चौधरी नवनीत सिंह, कौशलेश गुप्ता, मनोज विश्नोई, जयदीप सिंह, मुकेश पाल, पंकज कुमार तिवारी, रंजना चौहान रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!