ओवरलोडिंग पर सख्ती, स्कूलों को भी हिदायत

यातायात पुलिस ने कौड़िया-मोटाढांक रोड पर चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम ने कौड़िया-मोटाढांक रोड में पहुंचकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूल की भी तलाशी की गई। पुलिस ने स्कूल संचालकों को बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने की हिदायत दी।
यातायात निरीक्षक शिव कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यातायात टीम ने कौड़िया-मोटाढांक मार्ग पर दौड़ रहे माल वाहक वाहनों को रोककर उनके कागजों की जांच की। इस दौरान ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही दोपहिया वाहनों में हेलमेट न लगाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। अभियान के दौरान टीम ने स्कूल बसों को रोककर उसमें बैठे बच्चों की गणना भी की। यातायात निरीक्षक ने स्कूल के शिक्षक व अन्य स्टाफ को बसों में ओवरलोडिंग न करने की हिदायत दी। कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर विद्यालयों को भी गंभीर होना होगा। यदि किसी भी स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चे मिलते है तो उस वाहन को सीज किया जाएगा। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को भी यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *