मनसा देवी में भगदड़ के बाद प्रशासन के कड़े कदम

– सीढ़ी मार्ग वन-वे, श्रद्धालुओं की वापसी पर रोक
हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह से ही मंदिर जाने वाले सीढ़ी मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। अब श्रद्धालु सीढ़ी मार्ग से केवल मंदिर की ओर ही जा सकेंगे, वापसी के लिए उन्हें वैकल्पिक पैदल मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। प्रशासन ने दोतरफा भीड़ के दबाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया है। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए रामप्रसाद की गली से होकर श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है। सीढ़ी मार्ग से श्रद्धालुओं को सीधे मंदिर तक नहीं भेजा जा रहा है, बल्कि हनुमान छत्री के पास पैदल मार्ग पर मोड़कर मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से किसी भी सूरत में वापस लौटने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *