कोटद्वार-पौड़ी

पॉलीथिन के खिलाफ सख्ती, काटे चालान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ नगर पंचायत सतपुली ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया। इस दौरान पॉलीथिन मिलने पर दो व्यापारियों के चालान काटे गए।
नगर पंचायत सतपुली द्वारा पूर्व में सतपुली कस्बे में व्यापारियों को आगाह किया गया था कि वह पॉलीथिन का उपयोग न करें। बावजूद इसके कुछ व्यापारी पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे थे। नगर पंचायत सतपुली के अधिशासी अधिकारी एवम कर्मचारियों के द्वारा औचक निरीक्षण कर नगर सीमान्तर्गत पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों पर चलानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 3.5 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। अधिशासी अधिकारी सीमा रावत ने बताया कि सतपुली नगर पंचायत में टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दो व्यापारियों पर चलानी कार्रवाई की गई। जब्त की गई तथा पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा पॉलीथिन का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!