कोटद्वार-पौड़ी

शहर में अवैध रूप से लगे खोखों के खिलाफ सख्ती, भेजे नोटिस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पटेल मार्ग सहित अन्य स्थानों पर लगे खोखा संचालकों को दिए नोटिस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम की नजूल भूमि पर संचालित हो रहे खोखो के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दो सौ से अधिक अवैध खोखे चिन्हित किए गए हैं। वहीं, नगर निगम की टीम ने सिद्धबली मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्थित खोखे व दुकानों का भी निरीक्षण किया।
नगर निगम की ओर से अपनी नजूल भूमि पर फैले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पूर्व नगर निगम ने शहर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्थानों पर दो सौ से अधिक खोखों को चिन्हित किया था। जिसमें से नगर निगम ने 72 खोखा संचालकों को नोटिस जारी कर दिए। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि शहर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने सिद्धबली प्रवेश द्वार पर स्थित खोखो का भी निरीक्षण किया। अधिकांश व्यापारियों ने अपने खोखा व दुकानों का छज्जा बढ़ाया हुआ था। कहा कि यदि चेतावनी के बाद भी व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाते तो नगर निगम स्वयं अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!