कोटद्वार-पौड़ी

दिल्ली से मंदिर दर्शन को पहुंची महिला जंगल में खोई, किया बरामद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दिल्ली से दीबा देवी मंदिर धुमाकोट दर्शन को पहुंची एक महिला बांझ के घने जंगल के बीच खो गई। पुलिस व विभाग ने पूरी रात सर्च आप्रेशन चलाते हुए महिला को सकुशल बरामद किया।
घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छ: बजे की है। नई दिल्ली नफजगढ़ निवासी रश्मि ने धुमाकोट पुलिस को बताया कि वह अपने पैतृक गांव धुमाकोट स्थित दीबा देवी मंदिर अपनी चचेरी बहर ऊषा पंचोली के साथ दर्शन को पहुंची थी। लेकिन, मंदिर के समीप बांझ के घने जंगल में घूमने के दौरान उनकी चचेरी बहन ऊषा पंचोली कहीं खो गई। सूचना के बाद वन विभाग व पुलिस की विशेष टीम गठित कर पूरी रात सर्च आप्रेशन चलाया गया। उपनिरीक्षक मनोज रावत व अजय रमन ने बताया कि शनिवार सुबह ऊषा पंचोली को मंदिर के समीप से सकुशल बरामद किया गया। बताया कि जंगल में पैर फिसलने के कारण ऊषा देवी का हाथ फ्रेक्टचर हो गया था। साथ ही उन्हें हल्की चोटे भी आई हुई थी। जिसके बाद पुलिस व वन विभाग ने उन्हें राजकीय चिकित्सालय धुमाकोट में भर्ती करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!