उत्तराखंड

छात्रों ने फूंका कलेज प्रशासन का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का मुख्य द्वार बंद होने पर छात्र भड़क गए। उन्होंने कलेज परिसर पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही कलेज प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि गेट बंद होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्राचार्य मनमानी पर उतरेंगे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को कलेज गेट बंद होने से छात्र भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य मनमानी कर रहे हैं। मुख्य गेट पर ताला लगा दिया जाता है। इससे छात्र-छात्राओं को वाहन आदि लाने में परेशानी होती है। उन्हें छोटे गेट से प्रवेश करना पड़ रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में पानी की कमी है। कलेज परिसर में हैंडपंप और अन्य साधन हैं। जहां से छात्रों के अलावा आसपास के लोग भी पानी भरते हैं। गेट बंद होने से उन्हें मायूस होना पड़ रहा है। इस बीच प्राचार्य और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्राचार्य ड़ एसएस धपोला ने कहा कि बाहर अराजक तत्व कलेज परिसर में घुस आते हैं। वह कलेज की गरिमा को बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेज प्रशासन ने मुख्य द्वार बंद करने का निर्णय लिया है। जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन में व्यवधान भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि छात्र चाहते हैं कि गेट खुला रहे, उसे खोल दिया जाएगा। इस दौरान प्रकाश बछामी, जयदीप कुमार, योगेश जोशी, नमीष रावत, चाहत थापा, कमलेश कुमार, विक्रम दानू आदि छात्र मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!