छात्र-छात्राओं ने सीखें कत्थक नृत्य के गुर

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कोट ब्लाक के राइंका खोलाचौरी में स्पिक मैके संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कत्थक नृत्यांगना वर्षा दास गुप्ता ने डिमॉन्सट्रेशन कार्यशाला मे कत्थक नृत्य की बारीकियों से छात्र-छात्राओं को रूबरू करवाया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने छात्र छात्राओं को मनोरंजनपूर्ण वातावरण में कत्थक के कई विधाओं से परिचित करवाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश आर्य ने सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना वर्षा दास गुप्ता और अतिथियों का स्वागत करते हुए स्पिक मैके संस्था का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच इस प्रकार के कार्यक्रम निभाते हैं। इसके बाद राइंका कोट मे भी वर्षा दास गुप्ता ने कत्थक नृत्य को छात्र-छात्राओं के बीच प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप नैथानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में वर्षा दास गुप्ता के साथ प्राची, सोनाली और ऋषभ भी शामिल थे। इस अवसर पर वंदना ध्यानी, आरती गुसाईं, रश्मि सेमवाल, विद्योत्तमावती, चंद्र प्रकाश, एसपी अवस्थी, कैलाश पंवार, विकास मुयाल, अनवर सिद्दीकी, रवि चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *