कुलपति की नियुक्ति की मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले छात्र

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि में कुलपति की नियुक्ति की मांग को लेकर ऑल इंडिया डीएसओ छात्र संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओें ने शिक्षा मंत्रालय दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में गढ़वाल विवि की पूर्व छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान, गढ़वाल विवि छात्रसंघ के कार्यकारिणी सदस्य राजदीप, ऑल अंडिया डीएसओ की सदस्य रेश्मा पंवार, कुलदीप रमोला और संदीप कुमार ने कहा कि गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल बीती 30 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गई हैं। कहा कि एक माह बीत जाने को है, लेकिन अभी तक शिक्षा मंत्रालय ने कुलपति की नियुक्ति के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। कहा कि कुलपति की नियुक्ति न होने से शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहे हैं और छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जल्द गढ़वाल विवि में कुलपति की नियुक्ति करने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *