छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़े

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ 2023 का आयोजन न्याय पंचायत कंडारा में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र तथा 300, 200,150 रूपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने दीप प्रज्जवलित कर खेल महाकुंभ का उदघाटन किया। उन्होंने अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक-बालिका 60 मीटर और 600 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रमुख ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। पढ़ाई एवं खेल खेलते समय लक्ष्य निर्धारण व एकाग्रता का होना अत्यंत आवश्यक है। लक्ष्य निश्चित हो तो सफलता भी निश्चित है। खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भाग जरूर लेना चाहिए। आज खेल क्षेत्र में भी रोजगार के सुनहरे अवसर हैं। कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़े। इस मौके पर ग्राम प्रधान कंडारा विनोद गुसांई, अ.रा.ई.कॉ. कंडारा प्रधानाचार्य चंद्र शेखर नौटियाल, सुरेश सिंह पंवार, बिश्व पति नारायण डबराल, मनोज कुमार, नरेश बडोली, श्रीमती सोनिका रमोला, सुजाता मैठाणी, निविदिता जोशी, गोविन्द सिंह रावत, सुखदेव सिंह, विक्रम सिंह, सुनील बमराड़ा, जगमोहन सिंह, प्रदीप कुमार, बलविंद्र चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *