इंटर में तीर्थनगरी के छात्रों ने लहराया परचम

Spread the love

ऋषिकेश। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने परचम लहराया है। छात्र-छात्राओं ने 90 से लेकर 98 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि स्कूल और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के घरों में जमकर जश्न मनाया गया। सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार को 12वीं के रिजल्ट भी जारी कर दिए। छात्रों ने 12वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजा कर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। इस कड़ी में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने एक बार फिर सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।विगत पांच साल से 12वीं में क्षेत्र के विद्यालय के छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। डीएसबी स्कूल के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि विद्यालय परिवार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर दृढ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि छात्रों ने 12वीं बेहतर प्रदर्शन का क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के 95 प्रतिशत बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। फुट हिल्स की प्रधानाचार्य अनीता रतूड़ी ने बताया कि इस साल भी स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन का स्कूल का नाम रोशन किया है। उनके स्कूल के बच्चे बीते कई वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल के जूनियर बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे है। उनके स्कूल का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा है। एनजीए स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त कर साबित कर दिया कि मेहनत व लगन का जज्बा हो तो कामयाबी जरूर हासिल होगी। उनके स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। बताया कि इसिता सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर ऋषिकेश में पहला स्नान पाया है। एनडीएस के चैयरमैन बाबा जोत सिंह महाराज का कहना है कि उनके दोनों स्कूलों के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन का क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एनजीए स्कूल की इसिता सिंह ने बेहतर अंक लाकर सिटी टॉप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *