जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को इंटर्नशिप करने के लिए प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह रावत ने कार्यशाला योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि यह योजना उनके कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान एवं भविष्य के रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र चंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों को कौशल विकास और वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र चंद्र सिंह, सह-नोडल अधिकारी डॉ. बचन सिंह, डॉ. विवेक रावत आदि मौजूद थे।