कोटद्वार-पौड़ी

विद्यार्थियों ने लिया समाज सेवा का संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में जूनियर रेडक्रास सोसाइटी व राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने समाज सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने रेडक्रास के संस्थापक हेनरी ड्यूनेट के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष आठ मई को अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेट के जन्म दिन पर विश्व रेडक्रास दिवस मनाया जाता है। कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उन्होंने जीवन पर्यंत संघर्ष किया। रेडक्रास के आदर्श वाक्य के अर्थ को समझाते हुए कहा कि मानवता के माध्यम से शांति तक का संदेश विश्व समुदाय को प्रेरित करता है। कहा कि हमें भी पीड़ितों व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि मानव कल्याण के लिए किए गए सेवा कार्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास सोसाइटी को वर्ष 1917, वर्ष 1944, वर्ष 1963 में तीन बार शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद रावत, प्रकाश चंद्र कैंथोला, नीरज रमोला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!