गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे विद्यार्थी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के तीन एनसीसी कैडेट्स दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में प्रतिभाग करेंगे।
कैडेट अरूण शर्मा, साहिल रावत व किरन गुसाईं का चयन प्रत्येक वर्ष की तहत दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस शिविर के लिए हुआ है। प्राचार्य डा. जानकी पंवार ने कहा कि गणतंत्र दिवस कैंप नई दिल्ली में चलने वाला देश के युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर का सबसे विशेष कैंप है। इसमें चयन के लिए कैडेट को विभिन्न चरणों की कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है। इसमे प्रतिभाग करने के लिए देश के सभी एनसीसी निर्देशालयों से कुछ चुनिंदा कैडेट का चयन उनकी मानसिक एवं शारीरिक कुशलता के आधार पर होता है। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह चौहान ने भी कैडेट की इस उपलब्धि पर प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *