Uncategorized

रिन्युअल न होने से उपनल कर्मचारी परेशान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। उपनल कर्मचारी महासंघ ने स्वास्थ्य विभाग में उपनल कर्मचारियों के रिन्युअल न करने पर नाराजगी जाहिर की है। महासंघ के जिलाध्यक्ष सोबन लाल का कहना है कि टिहरी के स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 33 उपनल कर्मचारियों का रिन्युअल नहीं किया है। जिसके कारण उपनल कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिससे चलते उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ गया है। कहना है कि उपनल कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के साथ कंधे से कंध मिलाकर काम कर रहे हैं, विभागों के अधिकारियों की लापरवाही व भेदभाव के कारण उनका समय पर रिन्युअल नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते उपनल कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!