उत्तराखंड

कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं : सुबोध

Spread the love

टिहरी : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नरेंद्रनगर टाउन हॉल में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। शनिवार को नरेंद्रनगर में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में मंत्री उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीट पर विजय प्राप्त करेगी। गढ़वाल लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी को रिकॉर्डतोड़ मतों से विजय बनाना है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचना है। उन्होंने कहा कि हमें विशेषकर उन मतदाताओं तक पहुंचना जरूरी है, जिन्हें अन्य दलों द्वारा गुमराह कर सरकार के खिलाफ भ्रमित किया गया है। हमारा देश प्रगति के पथ पर है, जिसमें हम सबको अपना पूर्ण योगदान देकर फिर से भाजपा को विजय बनाना है। बैठक में आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें रोडमैप से लेकर हर घर तक मतदाताओं तक संपर्क बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में गढ़वाल लोकसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, नरेंद्र नगर संयोजक राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, राजपाल पुंडीर, रोशन रतूड़ी, मीना खाती, शिवानी बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *