सुनील दत्त बने भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष

Spread the love

शहर में भारतीय मजदूर संघ के जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी, आशा, भोजन माता व भवन निर्माण से जुड़े असंगठित क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुनील दत्त को भारतीय मजदूर संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रविवार को बदरीनाथ धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुनील दत्त खंडूड़ी अध्यक्ष, सुनीता असवाल व पिंकी राणा जिला उपाध्यक्ष, दिनेश शाह जिलामंत्री, सावित्री रावत कोषाध्यक्ष, राजेश संगठन मंत्री चुने गए। इस दौरान सभी को भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से अवगत करवाया गया। इस मौके पर संघ के प्रदेश कार्यवाही अध्यक्ष संजीव विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील मेहता, रामचंद्र खंडूड़ी, आदर्श सकलानी, नीलम भटट, संजू रावत, संतोषी डबराल, पूनम गुसाईं, बबीता नौटियाल, बसंती रावत, अनिता बिष्ट, बीना ध्यानी, मंजू गौनियाल, नीमा देवी, सुमति थपलियाल, नंदा चमोली, राखी रावत, संगीता, अनिता धनाई आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *