जसपुर में सूरजपुर-संयासीवाला पेयजल योजना को मंजूरी

Spread the love

काशीपुर। ग्राम सूरजपुर-संन्यासियोंवाला में स्वच्छ एवं पर्याप्त जलापूर्ति के लिए सरकार ने 2.96 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना को मंजूरी दी है। इसकी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी हो चुकी है। पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया कि पेयजल योजना के लिए पूर्व में प्रस्ताव गये हुए थे। लोगों को साफ पानी पिलाने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना को मंजूरी दी है।

बताया कि जल्द ही योजना पर काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का आभार जताया है। यहॉ एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेन्द्र चौहान, नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, विनीत चौहान, डॉ सुदेश, विनोद प्रजापति, तरुण गहलोत, देवराज अभिषेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *