कोटद्वार-पौड़ी

सुरेन्द्र लाल आर्य को सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत स्मृति सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। मान सिंह रावत शशि प्रभा सर्वोदय सेवा ट्रस्ट एवं गढ़वाल सर्वोदय मंडल पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में राजेश्वरी करूणा बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय हल्दूखाता में सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत की 93वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य को सर्वोदय विचारों के प्रवाह एवं समाजोत्थान के विभिन्न कार्यों हेतु सर्वोदय सेवक मान सिंह रावत स्मृति सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, जिला सहकारी बैंक गढ़वाल के महाप्रबन्धक डॉ. मनोज कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय, बलवंत सिंह भारती, सर्वोदय सेविका श्रीमती शशि प्रभा रावत, कैप्टन पीएल खंतवाल, सुरेन्द्र लाल आर्य, विनोद कुकरेती ने स्व. मान सिंह रावत को श्रद्धाजंलि देकर किया। पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि स्व0 मान सिंह रावत ने गांधी का जीवन जिया। उनके विचारों की रोशनी से सर्वोदय फला-फूला, नशाबन्दी, ग्रामस्वराज, सरलता, सादगी, फिजूलखर्जी पर रोक लगाना उनके उद्देश्य थे। सभी लोगों को उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वोदय विचारों पर चलकर ही पर्यावरण की रक्षा होगी। जिला सहकारी बैंक गढ़वाल के महाप्रबन्धक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि गांधी विचार के प्रासंगिता आज और बढ़ गई है। हमें सर्वोदय विचारों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर गणेश सिंह गरीब ने चकबन्दी करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. गीता रावत शाह, विजय शंकर शुक्ल, डॉ. वीके अग्रवाल, महताब खान चांद, वरिष्ठ साहित्यकार योगेश पांथरी, चक्रधर शर्मा कमलेश, मदन शिल्पकार, श्रीमती मंजू रावत, विनय रावत, विमला रावत, दीपक कुकरेती, प्रकाश चन्द्र कोठारी, प्रवेश नवानी, सत्यप्रकाश थपलियाल, एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज, डॉ. सौरभ शील, डॉ. वीसी शाह, स्नेहदीप रावत, नेत्र सिंह रावत, सुभाष डबराल, जेपी डबराल, कर्नल बीबी ध्यानी, महावीर सिंह, सूरवीर खेतवाल, बलराम सिंह, देवेन्द्र बिष्ट, दीपक कुकरेती, गोपार्ल ंसह, प्रमोद रावत, सोहन भारद्वाज, नीरज नेगी, जयेन्द्र कुमार, मोहन लाल, शिवम जोशी, मोहन सिंह बिष्ट, हरि सिंह रावत, शशिभूषण अमोली, महेन्द्र कुमार अग्रवाल, मोहन सिंह भारती, दलीप सिंह रावत, राकेश ढौंडियाल, शिव प्रकाश कुकरेती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!