स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने किया रक्तदान

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया।
राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में आयोजित शिविर का शुभारंभ आधार शिला संस्था के संस्थापक सदस्य व नगर सेवा प्रमुख विजेंद्र मैंदोला ने 26वीं बार रक्तदार कर किया। सर्वप्रथम शिविर में आए लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसमें 45 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 16 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में जिला प्रचारक कमल ने भी 6वीं बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। एक यूनिट रक्त से कई लोगों को नई जिंदगी बच सकती है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, अश्वनी कुकरेती, विजयानंद पोखरियाल, दलजीत सिंह, शिवम नेगी उत्कृर्ष नेगी, याशिका जखवाल, कविता रावत, आशीष रावत, मणिराम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *