कोटद्वार-पौड़ी

स्व. गांधी व स्व. पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व़  इंदिरा गांधी की शहादत दिवस एवं भारत के पूर्व गृहमंत्री व लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर श्रद्घासुमन अर्पित किये। कार्यकर्ताओं ने महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
गढ़वाल टॉकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ इंदिरा गांधी ने बैंको का राष्ट्रीयकरण कर आम लोगों के लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिये थे। इसके अलावा इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ इच्छा शक्ति के बलबूते सन् 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण किया। इसके अलावा भी स्व़ इंदिरा गांधी ने देश को प्रगति के राह पर आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक निर्णय लेकर विदेशो में भी भारत का परचम फहराया है। लौहपुरूष एवं पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करते हुए भारत में बिखरी रियासतों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के पद चिन्हों पर चलकर भारत के समग्र विकास में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, विजय नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सचिव कृष्णा बहुगुणा, सूर्यमणि, महावीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, तेजपाल पटवाल, बलबीर सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, रमेश चंद्र खंतवाल, राजेन्द्र सिंह गुसांई, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, सकील अहमद सलमानी, राजेन्द्र सिंह असवाल, आलम सिंह रावत, कैलाश पंत, हरेन्द्र पुंडीर, नगेश धौल्या, नीरज बहुगुणा, विक्रम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!