उत्तराखंड

स्वामी विवेकानंद के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे: महेंद्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। रामष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल और रामष्ण सेवा आश्रम समिति रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को अपनी बातों से झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने पूरे विश्व में भारत की उत्ष्ट छवि को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे। रामष्ण मिशन सेवाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरिद्वार सांसद ड़ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत एक युवा देश है और स्वामी विवेकानंद हमारे आदर्श हैं। हम सबको स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और हमारे छात्र-छात्राओं और युवा पीढ़ी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। अतिथियों का स्वागत करते हुए रामष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल के सचिव स्वामी दयामूर्त्यानन्द महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का नर सेवा नारायण सेवा का ध्येय वाक्य हम सबके लिए प्रेरणादायी है और मिशन उनके बताए मार्ग पर चलकर मानव सेवा के कार्य में लगा है। कार्यक्रम में हरिद्वार जनपद औराषिकेश के 20 कलेज के चुने हुए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्वामी मोहनानंद ने रामष्ण मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। एम्साषिकेश की डायरेक्टर डक्टर मीनू सिंह ने विचार रखे। इस अवसर पर स्वामी देवाड्यानंद महाराज, स्वामी जगदीश महाराज, स्वामी कमलाकांतानंद महाराज, स्वामी एकाश्रयानंद महाराज, स्वामी श्रीमोहनानंद महाराज, मिशन की नर्सिंग डायरेक्टर मिनी योहानन्न, ड़ राधिका नागरथ, ड़ राजकुमार उपाध्याय, पुनीत चौधरी, बृजमोहन सैनी, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, ग्रीन मैन विजय बघेल, मदरहुड यूनिवर्सिटी के कुलपति ड़ नरेंद्र शर्माना, मनु शिवपुरी, गोकुल सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!