कोटद्वार-पौड़ी

स्व. जोशी की 19वीं पुण्य तिथि पर रोपे पौधें

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. कृष्ण मोहन जोशी की 19वीं पुण्य तिथि पर ब्लॉक मुख्यालय पोखड़ा स्थित आईटीआई पोखड़ा, गैस एजेन्सी, पशुपालन, स्वास्थ्य, विद्युत विभाग के कार्यालय परिसर सहित घिरोली घाट मंदिर, कालिका मंदिर परिसर में आम, अमरूद, नींबू, जामुन, आंवला, काफल, पीपल, वेल पत्री, मोरपंखी, देवदार आदि प्रजाति के सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। साथ ही मेलगांव, पोखड़ा, मसमोली, भदूली, सकनोली, बगडीगाड, कोला आदि गांवों के लोगों को इलायची और फलदार प्रजाति के पौधे वितरित किये।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर जोशी ने बताया कि 2001 से प्रतिवर्ष क्षेत्रीय जनता व दिवगंत आत्माओं की पुण्य स्मृति में 27 अगस्त को पौधारोपण किया जाता है। उन्होंने कहा कि कृष्ण मोहन जोशी, नवीन जोशी, रमेश चन्द्र, धर्मदेव बिष्ट, झबर सिंह, राम सिंह, अवतार सिंह बिष्ट सहित सात तरूण युवाओं की 27 अगस्त 2001 को गवाणी के पास चौबट्टाखाल से पोखड़ा आते समय जीप दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर स्व. कृष्ण मोहन जोशी, स्व. नवीन जोशी, स्व. रमेश चन्द्र, स्व. अवतार सिंह, स्व. धर्म सिंह, स्व. झबर्र ंसह, स्व. राम सिंह की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर प्रभुशरण बुड़ाकोटी, श्रीमती प्रीति देवी ब्लॉक प्रमुख, राजपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख सोवन सिंह रावत, रामेश्वरी जोशी, महिपाल सिंह नेगी, बलवनत सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख विजय रावत, भूषण नेगी, बच्चीराम ढौंड़ियाल, रमेश बौडाई, सुनीता भदोला, सुधीर सुन्दरियाल, संजय जोशी, धनेश्वर धस्माना, अमित नेगी, प्रवेश सुन्दरियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!