कोटद्वार-पौड़ी

स्व. कुकरेती को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण सैनानी मोर्चा ने अशोक कुकरेती के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। महेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 48 वर्षीय अशोक कुकरेती का बे्रन हैमरजे के कारण आकस्मिक निधन हो गया। 28 जुलाई को उनके निवास ब्रहमपुरी बालासौड से पार्थिव शरीर को मुक्तिधाम में ले जाया गया, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने उत्तराखण्ड आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। शोक सभा में महेन्द्र सिंह रावत, भूपाल सिंह रावत, विनोद अग्रवाल, इकरामदीन, शशिकान्त, विजयपाल सिंह, सुरेन्द्र्र ंसह बिष्ट, पुष्कर रावत, विजय कंडारी, सुरेन्द्र भाटिया, गुलाब सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!