उत्तराखंड

चाय बोर्ड प्रभारी डेसमंड ने दिया इस्तीफा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत चाय विकास बोर्ड के प्रभारी डेसमंड बर्कबेक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड चाय बोर्ड ने त्यागपत्र मंजूर कर लिया है। बर्कबेक चम्पावत। चम्पावत चाय विकास बोर्ड के प्रभारी डेसमंड बर्कबेक ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड चाय बोर्ड ने त्यागपत्र मंजूर कर लिया है। बर्कबेक का सात साल का सेवाकाल अभी बाकी था। 25 साल से अधिक समय तक चम्पावत में चाय विकास बोर्ड के प्रभारी रहे डेसमंड के प्रयासों से देश विदेश में चम्पावत की चाय की अलग पहचान बनी। वर्ष 1997 में जिले में एकमात्र सिलिंगटक में आठ हेक्टेयर क्षेत्र में चाय के बागान थे। जो वर्तमान में बढ़कर 240 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गए हैं। चम्पावत चाय बागान में उगाई जाने वाली जैविक चाय कोलकत्ता टी बोर्ड के माध्यम से अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मन आदि देशों को निर्यात की जाती है। चाय के अलावा जिले मुख्यालय में पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। इसके साथ ही 300 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। जिसमें डेसमंड की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!