उत्तराखंड

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में निकाली बाइक रैली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत पहली बार बाबा बागनाथ की नगरी में पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य बाइक रैली निकाल किया स्वागत। इस अवसर पर शशांक रावत ने कहा की सीएम धामी ने सख्त नकल विरोधी कानून बनाकर नकल माफियाओं की कमर तोड़ दी है। इसके लिए हम सब उनका धन्यवाद करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शशांक रावत पहली बार बागेश्वर पहुंचे हैं उनके यहां पहुंचने पर बाइक रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया गया। रैली के माध्यम से सख्त नकल विरोधी कानून बनाने पर सीएम धामी का आभार भी जताया। साथ ही केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी रैली के माध्यम से जनता को दी। इस मौके पर शशांक रावत ने कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर केंद्र और राज्य की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने को कहा। साथ ही आगामी लोक सभा और निकाय चुनावों में अभी से जुटने को कहा। उन्होंने कहा की पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में देश और राज्य लगातार प्रगति के पथ पर आगे बड़ रहा है। वो दिन दूर नही जब राज्य देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री पूरन नगरकोटी, मनोज ओली, दीपक गस्याल, प्रकाश साह, घनश्याम जोशी, रमेश तिवारी, रवि रौतेला, कैलाश सिंह, नंदन सिंह, दयाल कांडपाल , संजय परिहार आदि मौजूद थे।
देवकी लघु वाटिका का किया निरीक्षण
बागेश्वर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत देवकी लघु वाटिका पहुंचे। यहां मूंगा रेशम उत्पादन के बारे में जानकारी ली। वृक्ष पुरुष के कार्यों की सराहना की। उन्हें शल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मोके पर विभिन्न संगठनों के लोग भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!