कैडेट्स को सिखाए बेहतर निशानेबाजी के गुर

Spread the love

विक्टोरिया क्रांस गबर सिंह कैंप में आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विक्टोरिया क्रांस गबर सिंह कैंप में आयोजित एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को बेहतर निशानेबाजी के गुर सिखाए गए। इस दौरान शिविर में कैडेट्स को टेंट निर्माण, नक्शा रीडिंग सहित अन्य प्रशिक्षण दिया गया।
31 उत्तराखंड बटालियन हरिद्वार, रूडकी ग्रुप का दस दिवसीय एनसीसी शिविरि आयोजित किया गया। सुबह के समय कैडेट्स ने व्यापार व पीटी की। इसके उपरांत उन्हें टेंक निर्माण, नक्शा रीडिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए गए। कर्नल डीबी राना ने कैडिट्स को सभी गतिविधियों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने के प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बेहतर फायरिंग की भी टिप्स दी। कैंप कमांडेंट कर्नल पीएस सिकरवार ने कैंप का विधिवत ओपनिंग एड्रस किया। उन्होंने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कैंप में उपस्थित अधिकारियों, जेसीओ, पीआई स्टाफ को भी कैडिट्स को बेहतर ट्रेचिंग देने पर विशष ध्यान देने के लिए कहा गया। इस मौके पर सूबेदार मेजर एसबी गुरूंग, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार आरबी गुरुंग, एसओ संतोष कुमार भट्ट, पीएस शशिकांत धीमान, रमा भट्ट, पंकज कुमार, आलोक कंडवाल, द्वितीय अफसर विनोद कुमार शर्मा, तृतीय अफसर राजेश कुमार शर्मा, आशा सिंह, कविता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *