शिक्षक भगत सिंह रावत की स्मृति में बनाई वाटिका, रोपे वृक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज द्वारी पैनो रिखणीखाल में गणित शिक्षक स्वर्गीय भगत सिंह रावत की स्मृति में एक वाटिका का निर्माण किया गया।
शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती के नेतृत्व में वाटिका का निर्माण किया गया है। स्मृति वाटिका में नीम, बरगद, आंवला, अमरूद, अनार, सेब, सहजन, नींबू, दालचीनी, जामुन, आम सहित 100 से अधिक वृक्षों को रोपा गया। शिक्षक कुकरेती इससे पहले भी 11 छोटी वाटिकाओं का निर्माण कर चुके है। प्रधानाचार्य तनवीर हसन अंसारी ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उन्हें बचाने के लिए हमें कार्य करना चाहिए। तभी वृक्षारोपण सफल होगा। पीटीए अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह रावत ने कहा कि पेड़ पौधों को आग से बचाने के लिए हमें कार्य करना चाहिए। उन्होंने शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती के पर्यावरण से संबंधित कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वह 14 वर्षों से वृक्षारोपण का कार्य कर रहे है। इस मौके पर लक्ष्मर्ण ंसह ग्राम प्रधान नावेतल्ली, महिपाल सिंह रावत, गिरीश मैंदोला, फार्मासिस्ट ताजबर सिंह रावत, शिक्षक पुष्पेंद्र मेहरा, भारत भूषण, दुर्गेश देवरानी, राज दर्शन मैंदोला, बचन लाल, बृजपाल, श्रीमती संगीता बिष्ट, श्रीमती रजनी रानी, श्रीमती कंचन रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *