एलटी पदों पर नियुक्ति की तत्काल मांग को शिक्षा महानिदेशक से मिले अध्यापक

Spread the love

नई टिहरी। जून 2019 में निकाली गई विज्ञप्ति के बाद 30 फीसदी पदों पर नियुक्ति के लिए की गई काउंसलिंग के बाद भी पदस्थापना के आदेश जारी नहीं होने से अध्यापकों ने गहन नाराजगी जाहिर की। एलटी के पदों पर नियुक्ति की तत्काल मांग को लेकर टिहरी-उत्तरकाशी के जूनियर हाई स्कूल के शिक्षकों ने शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात की। शिक्षा महानिदेशक से मुलाकात कर जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षकों ने अवगत कराया कि दो साल बीतने के बाद भी उन्हें एलटी में प्रमोट कर स्कूल आवंटित नहीं किये जा रहे हैं, जबकि सभी औपचारिकातायें इस सम्बंध में पूरी की जा चुकी है। लेकिन न जाने क्यों स्कूल आवंटन में देरी की जा रही है। मामले पर शिक्षा महानिदेशक तिवारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल कार्यवाही कर एलटी के पदों इन अर्ह शिक्षकों को समायोजित कर तत्काल स्कूलों का आवंटन किया जाय। शिक्षा विभाग की लेटलतीफी के कारण गढ़वाल मंडल के लगभग 400 शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन होना है। शिक्षा महानिदेशक से मुलाकात करने वालों में सुजान सिंह बुटोला, मंजू नौटियाल, पंकज चमोला, मोहन पाल उनियाल, वीरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, प्रेम चंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *